b2ap3_thumbnail_unnamed_20170518-054302_1.jpg

सतना। एकऐस विश्वविद्यालय,सतना द्वारा जून 2016 सत्र के चांसलर स्काॅलरशिप के लिए मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया गया है इनका चयन उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के आधार पर किया गया है। चांसलर स्काॅलरशिप वि.वि. द्वारा निर्धारित विभिन्न मानदंडों जैसे सेमेस्टर में 80 फीसदी उपस्थिति, घोषित हुए परीक्षा परिणाम में 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने, अनुशासन एवं अन्य मापदंडों पर खरा उतरने पर प्रदान की जाती है। कुल चांसलर स्काॅलरशिप 10 लाख, 59 हजार 2 सौ रुपये की घोषणा वि.वि. प्रबंधन द्वारा कर दी गई है। वि.वि. प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि जून 2016 सत्र के 290 विद्यार्थी चांसलर स्काॅलरशिप के लिए पात्र पाए गए है ये सभी चांसलर स्काॅलरशिप से लाभान्वित होंगे। गौरतलब है कि कार्यक्रम 18 मई, गुरुवार को वि.वि. के सभागार सी-11 में 3 बजे से रखा गया है। सभी चयनित छात्र माननीय वी.पी. सोनी, कुलाधिपति एकेएस वि.वि., प्रो. पारितोष के. बनिक, कुलपति और इंजी. अनंत कुमार सोनी, चेयरमैन एकेएस वि.वि. के हाथों चांसलर स्काॅलरशिप के चेक प्राप्त करेंगे। वि.वि. के चांसलर स्काॅलरशिप से अब तक हर सत्र के एवं हर संकाय के विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं और इसका ध्येय ही छात्रों को आर्थिक प्रोत्साहन प्रदान करना है। जिससे उन्हें और बेहतर पढ़ाई करने एवं परिणाम सुधारने की प्रेरणा मिल सके। जिन छात्र-छात्राओं को चांसलर स्काॅलरशिप के लिए चयनित किया गया है उन्हें व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होना जरूरी है।

मीडिया विभाग
एकेएस विश्वविद्यालय, सतना