b2ap3_thumbnail_pharmacy-1.JPGb2ap3_thumbnail_pharmacy-2.JPGb2ap3_thumbnail_pharmacy-3.JPGb2ap3_thumbnail_pharmacy-4.JPGb2ap3_thumbnail_pharmacy_20170916-054843_1.JPG                                                                                                                                                                  सतना। एकेएस वि.वि. सतना के कांफ्रेंस कक्ष में एन्टप्रेन्योरशिप अवेयरनेश कैम्प का शुभारंभ 11 सितम्बर को और समापन 13 सितम्बर को किया गया। डीएसटी, एनआईएमएटी द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के तीसरे दिन वि.वि. के फार्मेसी डिप्लोमा, फाइनल ईयर के डिप्लोमा एवं डिग्री के छात्र छात्राओं ने एकेएस वि.वि. के फूड टेक्नाॅलाॅजी विभाग के इन्क्यूबेशन सेंटर के भ्रमण के दौरान यहाॅ के उत्पादों के तैयार करने की प्रक्रिया समझी और इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करने के उद्येश्यों पर प्रकाश डाला गया छात्रों ने बिरला हास्पिटल,सतना के बारे में यहाॅ के डाॅक्टर्स के मार्गदर्शन में जानकारी प्राप्त की। समूचे कार्यक्रम के दौरान वि.वि. के फार्मेसी विभाग के फैकल्टीज डाॅ. सूर्य प्रकाश गुप्ता,डाॅ. मधु गुप्ता, मि. सी.पी.सिंह,मि. अंकुर अग्रवाल, प्रियंका गुप्ता, नेहा गोयल,प्रदीप त्रिपाठी,प्रियंका नामदेव के साथ वि.वि. के फार्मेसी डिप्लोमा, फाइनल ईयर के डिप्लोमा एवं डिग्री छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।