b2ap3_thumbnail_anoop-1_20210409-143428_1.JPG

एकेएस वि.वि. सतना के सभागार में सतना जिले के विभिन्न विद्यालयों के गणित, विज्ञान कामर्स और आर्ट्स संकाय के विद्यार्थियों ने भ्रमण करके जानकारी प्राप्त कर रहे हैं और निःशुल्क कॅरियर काउंसिलिंग प्राप्त कर रहे हैं। कॅरियर ओरिएन्टेड काउंसिलिंग के दौरान छात्रों ने विभिन्न वक्ताओं को सुना और वि.वि. में चल रहे विभिन्न कोर्सेस की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने वायोटेक लैब, फार्मेसी लैब, कम्प्यूटर प्रयोगशाला, फूड टेक लैब, रिसर्च एण्ड डेव्हलपमेंट लैब का अवलोकन किया। आर्टस संकाय में कम्प्यूटर लैब, लायब्रेरी, फैशन डिजायनिंग विभाग के साथ गणित संकाय के लिए फिजिक्स और रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला जो आगामी जीवन में उपयोगी है इसी के साथ वि.वि. के समस्त संकायों की जानकारी भी प्राप्त की। वि.वि. की पारदर्शी परीक्षा प्रणाली,समय पर परीक्षा समय पर परिणाम, उन्नत क्लासरुम के साथ पूरे कैम्पस का भ्रमण करके विद्यार्थियों ने समस्त जानकारियाॅ विषय विशेषज्ञों ने दीं इसी कार्यक्रम में वि.वि. के विभिन्न संकायों इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर, फूड टेक.कम्प्यूटर, कामर्स, मैनेजमेंट, फार्मेसी,बेसिक साइंस, पैरामेडिकल, लाइफ साइंस, फाइन आर्टस ,डिजाइन, हयूमैनिटीज, एज्यूकेशन के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक माध्यमिक व्यावसायिक नोडल अधिकारी मनोज मिश्रा ,जैतवारा ने विद्यालय के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उनके साथ विद्यालय के शिक्षक प्रवीण द्विवेदी,राजकिरण कुशवाहा,दिव्या त्रिपाठी,प्रतिमा सिंह उपस्थित रहीं।