b2ap3_thumbnail_IMG-20220406-WA0010.jpg
सीएनसी,टरेट लेंथ,ईडीएम एवं मिलिंग की सैद्वान्तिक पद्वति से हुए वाकिफ
सतना। अनुसंधान परियोजनाओ,सम्मेलनों और प्रकाशनों के माध्यम से विभिन्न संकायों के छात्रों को विषयवार जानकारी मिले वह लर्न व्हाइल यु डू की प्रक्रिया का हिस्सा बनें जिससे वह भविष्य के स्किल्ड पेशेवर बन सके इंडस्ट्री ओरिएन्टेशन समझ सकें इस बावत उन्हें र्पैक्टिकल ज्ञान होना जरुरी है इसी कडी में एकेएस वि.वि. सतना के मैकेनिकल संकाय छठवें सेमेसटर के 23 विद्यार्थियों को विभागाध्यक्ष डाॅ.पंकज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन के अनुसार 3 दिवसीय विजिट कराई गई। आयुध निर्माणी संस्थान,खम्हरिया,जबलपुर में मैकेनिकल संकाय की थ्येारी का अध्ययन कराने क ेबाद प्रैक्टिकल जानकारियों में सीएनसी, कम्प्यूटर न्यूमेरिकल सेंटर, टरेट लेंथ के सभी 12 टूल्स, ईडीएम इलेक्ट्रिानिक डिस्चार्च मशीन एवं मिलिंग की सैद्वान्तिक पद्वति जिसमें टूल्स केा शेप ्रपदान किया जाता है इन सबसे परिचित कराया गया। आयुध निर्माणी संस्थान, खम्हरिया,जबलपुर की विजिट का छात्रों ने अत्यंत जानकारपूर्ण बताया। यहाॅ के योग्य कुशल और वरिष्ठ प्रशिक्षकों ने वि.वि. के 23 छात्रों को मैकेनिकल स्ट्रीम की अन्यान्य जानकारियाॅ देते हुए मशीनों की व्यावहारिक, सैद्वान्तिक कार्यप्रणाली, प्रेाग्रामिंग आपरेशन का क्लासरुम प्रशिक्षण और समस्त जानकारियाॅ प्रदान कीं। इस विजिट के दौरान फैकल्टी आलोक रंजन तिवारी और ऋषि कुमार शर्मा ने छात्रों क तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की संपूर्ण रुपरेखा निर्मित की जिसमें मैकेनिकल संकाय के समस्त छात्र व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर सकें।