b2ap3_thumbnail_india-mart-1.jpgb2ap3_thumbnail_india-mart-2.JPG

एकेएस वि.वि. सतना के विभिन्न संकाय के छात्रों को कोविड-19 के पूर्व और उसके बाद भी नियमित रुप से online और Offline campus के माध्यम से selection का मौका मिलता रहा है इसी कडी में दिसंबर में कई Campus आयोजित हुए और चयनित छात्रों को खुशी दे गए अगर बात करें चार दिसंबर को हुए campus की तो उसमें एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के "Department of management" के बीस छात्र अलग अलग पदों और कार्यो के लिए अपना selection करवाने में कामयाब रहे इसमें छः छात्र हिमांशु गर्ग, सौरव शुक्ला, बालेन्द्र अहिरवार, अनुराग सिंह, अमन सिंह, कपीश्वर गौतम का चयन बतौर क्लाइंट सर्विस डिवीजन पद पर हुआ है, इनका चयन चार लाख पर एनम के Package पर अहमदाबाद रीजन के लिए हुआ है इन्हें कस्टमर काॅल और विजिट के कार्य प्रदान किए जाऐगें। बारह छात्र साकिब सिद्विकी, अनिल कुमार बौद्व, रावेन्द्र शर्मा, विमल गर्ग, अश्विनी कुमार पाण्डेय, मोहन सिंह, धर्मेश समदरिया, अतुल मिश्रा, पीयूश त्रिपाठी, मानवेन्द्र सिंह, सौरव गुप्ता और आयुश त्रिपाठी का चयन बतौर न्यू सेल्स डिवीजन में कार्य के लिए तीन लाख तीस हजार पर एनम के पैकेज पर हुआ है। त्ृतीय श्रेणी में दो छात्राऐं ज्योति तिवारी और श्रुति जैन बतौर बिजनेश डेव्हलपर चयनित हुई हैं इन्हें जूम मीटिंग और गूगल मीट पर office job हेतु तीन लाख पर एनम के पैकेज पर नियुक्ति मिली है। छात्रों का चयन इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन के बाद हुआ है। उन्हें जाॅचा, परखा और चयनित किया गया उल्लेखनीय है कि इंडिया मार्ट, गुजरात, इंडियाज online Largest Market Place कवर करने वाली कंपनी है। सभी बीसों छात्रों के चयन पर वि.वि. के प्रोचांसलर अनंत कुमार सोनी, प्रतिकुलपति डाॅ. हर्षवर्धन, प्रो. आर. एस. त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष मैनेजमेंट डाॅ. कौशिक मुखजी, टी.पी.ओ. एम. के. पाण्डेय और मनोज सिंह परिहार ने चयनित छात्रों को चयन की शुभकामनाऐं प्रदान करते हुए हर्ष व्यक्त किया है। चयनित विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से कार्य करके अपना भविष्य सुरक्षित रखने और निरंतर विकास करने की शुभकामनाऐं दीं हैं। छात्रों के लिए यह सपनों के सच होने जैसा है इंडिया मार्ट में चयनित हुए छात्रों ने अपने चयन का श्रेय एकेएस वि.वि. की पठनपाठन प्रणाली और अपने गुरुओं के मार्गदर्शन के साथ परिजनों के आशीर्वचनों को दिया है।