एकेएस वि.वि. में केजेएस मैहर के मार्केटिंग आफीसियल्स की ट्रेनिंग का तीसरा दिन 20 दिसम्बर को सीमेंन्ट के फिजिकल टेस्टिंग की दी गई जानकारी
- Font size: Larger Smaller
 - Hits: 1607
 - 0 Comments
 - Subscribe to this entry
 - Bookmark
 
                                                                                    सतना। विंध्य क्षेत्र के शैक्षणिक गौरव एकेएस विश्वविद्यालय सतना के फैकल्टी आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालाॅजी, सीमेन्ट टेक्नालाॅजी विभाग द्वारा ड्यूरेबल कांक्रीट मेकिंग प्रेक्टिसेस विषय पर केजेएस के 15 मार्केटिंग आॅफीसियल्स के ट्रेनिंग प्रोग्राम के तीसरे दिन बुधवार को कान्स्टीट्यूटेन्स एण्ड एप्लीकेशन इन कंक्रीट और ग्रेड आॅफ काॅन्क्रीट एण्ड कंक्रीट मिक्स डिजाइन पर विषय विशेषज्ञों ने चर्चा की। टेस्टिंग आॅफ सीमेंन्ट लैब प्रैकिअकल के दौरान फ्ल्ैाकीनेश एण्ड एलोन्गेशन,डिटरमिनेशन आॅफ एसपी ग्रेड,ग्रेडिंग आॅफ एफए और सीए टेस्ट की जानकारी प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व एकेएस वि.वि. के सीमेन्ट टेक्नालाॅजी विभाग द्वारा अल्ट्राटेक के युवा इंजीनियरों को सीमेन्ट के उत्पादन, मार्केटिंग एवं अन्य जानकारियाँ प्रशिक्षण के माध्यम से शेयर की गईं। इसके पूर्व इसी तरह का प्रशिक्षण प्रिज्म सीमेन्ट के इंजीनियर्स एवं वर्कर्स को भी प्रदान किया जा चुका है जो एक अंतराल के बाद आयोजित होता है जिसके बेहतर परिणाम दृष्टिगोचर हो रहे हैं। भविष्य में सीमेन्ट उत्पादन की बड़ी कंपनियों के इंजीनियर्स एवं आॅफीसियल्स के लिये इसी तरह के ट्रेनिंग प्रोग्राम की बातचीत चल रही है। इस अवसर पर प्रो. जी.सी.मिश्रा,डाॅ.के.एन.भटटाचार्य ,इंजी. बी.के. सिंह,इंजी.सी.के. झा, इंजी.राहुल ओमर, एवं रवि पाण्डेय की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।