एकेएस वि.वि. के दो छात्र आईक्यूएमकोनेक्स-2017 क्वेरी कान्फ्रेन्स एण्ड एक्जीबिशन,मलेशिया में करेंगें सहभागिता-इंजी.डीन करेंगें पेपर प्रजेन्ट
- Font size: Larger Smaller
 - Hits: 1416
 - 0 Comments
 - Subscribe to this entry
 - Bookmark
 
                                                                                                                                                         सतना। विश्व मानचित्र पर लगातार अपनी छाप छोड रहे विन्ध्य क्षेत्र के शैक्षणिक गौरव एकेएस वि.वि.,सतना के माइनिंग संकाय बी.टेक. अंतिम वर्ष के दो छात्र प्रमोद द्विवेदी और शुभम कुमार आईक्यूकोनेक्स-एफटीपीक्यू मलेशिया कान्फ्रेन्स,होटल पाम गार्डन पुताराया में भाग लेंगें और विद्यजनों के परीक्षित अनुभवों से परिचित होगें। दोनो छात्र मलेशिया में आयोजित होने वाले फ्यूजन आॅफ टेक्नाॅलाॅजी,टुवर्डस पॅ्राफिटेबल क्वेरिंग के साथ इनडोर एवं आउटडोर एक्जीबिशन मे भाग लेने के लिए 28 अक्टूबर को रवाना हुए। छात्र 31 अक्टूबर के आॅफिसियल ओपनिंग से एक नवम्बर तक आयोजित कीनोट एड्रेसेस तक उपस्थित रहेंगे और कान्फ्रेन्स में भाग लेंगें। इसी कडी में एकेएस वि.वि. के इंजी.डीन डाॅ जी.के. प्रधान यहाॅ पर काॅस्ट इफेक्टिव स्ट्रेटेजीज राॅक ब्लास्टिंग टेक्नाॅलोजी पर महत्वपूर्ण टेक्निकल पेपर एक नवम्बर को बुधवार को विश्व के अन्य प्रतिभागी प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगें। इसके पूर्व वि.वि. के कई छात्र विदेशों में शैक्षणिक भ्रमण एकेएस वि.वि. के कुलाधिपति बी.पी.सोनी,कुलपति प्रो. परितोष के.बनिक, चेयरमैन अनंत कुमार सोनी,प्रतिकुलपति डाॅ.हर्षवर्धन,प्रो.आर.एस.त्रिपाठी के साथ सभी डीन,डायरेक्टर्स और विभागाध्यक्ष और विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने प्रमोद द्विवेदी और शुभम कुमार को शुभकामनाऐं देते हुए उनकी सफल सहभागिता के लिए शुभकामनाऐं दी है।