एकेएस वि.वि. के माइनिंग विद्यार्थियों की इंडस्ट्रियल विजिट
- Font size: Larger Smaller
- Hits: 1727
- 0 Comments
- Subscribe to this entry
- Bookmark
![]()
सतना। एकेएस वि.वि. के माइनिंग संकाय के 40 छात्रों ने फैकल्टी पी.एस. तिवारी, आकाश गुप्ता और डाॅ. संदीप प्रसाद के मार्गदर्शन में भारतवर्ष की क्लोजकास्ट माइनिंग, वेस्ट जे के डी माइन की विजिट की। यह ऐसी माइन है जहाँ प्रवेश करने के लिए शाफ्ट का सहारा लेना पडता है। राजनगर ओपेनकास्ट माइन का भी विद्वार्थियों ने मुआयना किया। रेस्क्यू स्टेशन मनेन्द्रगढ़ पहुंचकर विद्यार्थियों ने रेस्क्यू की जानकारी प्राप्त की। विजिट 8 और 9 जनवरी को आयोजित हुई जिसमें बी.टेक डिप्लोमा के विद्यार्थी शामिल हुए। विजिट का उद्देश्य निरूपित करते हुए इंजीनियरिंग डीन डाॅ. जी.के. प्रधान ने बताया कि विजिट में विद्यार्थियों ने सिलेबस से संबंधित अत्यंत जरूरी जानकारियाँ प्राप्त कीं।